पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था हेतु लिये गये सुझाव

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था हेतु लिये गये सुझाव

आज दिनाँक 28.10.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधियों से जनपद में आमजन को होने वाली समस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा बेहतर कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु उनके सुझाव लिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस द्वारा निरन्तर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गोष्ठी में माननीय मऊ मानिकपुर विधायक श्री अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव , कोआपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता रवि त्रिपाठी उपस्थित रहे।




