टॉप न्यूज़

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवादों को भूल पति-पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

 

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवादों को भूल पति-पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराकर परिवार में सुलह कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया।

आवेदिका उमा पत्नी दीपक निवासी जमहिल थाना पहाडी जनपद चित्रकूट द्वितीय पक्ष पति दीपक निवासी उपरोक्त जनपद चित्रकूट 2.खुशबू देवी पत्नी उत्तम कुमार निवासी बगलई चौकी शिवरामपुर द्वितीय पक्ष उत्तम कुमार पुत्र देवशरण निवासी पतवन थाना बबेरु जनपद बांदा के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट,अतिरिक्त दहेज की मांग करने आदि के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया था। परिवार परामर्श केन्द्र टीम महिला मुख्य आरक्षी रजनी सिंह ,महिला आरक्षी शिवाग्गी, महिला आरक्षी अनामिका सिंह शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में पारिवारिक सामजस्य बनाकर रहने तथा कर्तव्यों का सही से पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ो को एक दूसरे के साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।

समझौता कराने वाली टीमः-

1.महिला मुख्य आरक्षी रजनी सिंह

2.महिला आरक्षी शिवांगी श्रीवास्तव

3.महिला आरक्षी अनामिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!