माननीय न्यायालय स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट द्वारा एनडीपीएस एक्ट के आरोपी अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 2000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

माननीय न्यायालय स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट द्वारा एनडीपीएस एक्ट के आरोपी अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 2000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत माननीय न्यायालय में लम्बित चल रहे वादों में गहन पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा कराने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री विनोद कुमार राय, पैरोकार मुख्य आरक्षी आरिफ, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल उ0नि0 श्री कमल किशोर एवं उनकी टीम द्वारा की गयी गहन पैरवी एवं अपर जिला शासकीय अधिवक्ता श्री सनद कुमार मिश्रा द्वारा की गयी प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रभावी बहस के फलस्वरूप माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट चित्रकूट श्री राहुल मिश्रा द्वारा आज दिनाँक 02.11.2026 को थाना भरतकूप में पंजीकृत मु0अ0सं0 146/23 धारा 08/20 NDPS एक्ट के आरोपी अभियुक्त सत्येन्द्र उर्फ हीरालाल उर्फ रामस्वरूप यादव निवासी दुर्जनपुरवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को जेल में बिताई गयी अवधि व 2000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।




