टॉप न्यूज़

पत्रकारों के हितों पर मंथन: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

मोनू कुमार ब्यूरो चीफ, जौनपुर

पत्रकारों के हितों पर मंथन: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

धर्मेंद्र कुमार बिंद बने तहसील उपाध्यक्ष, अमित कुमार को मिली ब्लॉक महासचिव की जिम्मेदारी

 

जौनपुर – क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को खुटहन क्षेत्र के पटैला रोड स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एस. एकेडमी के प्रांगण में आयोजित की गई। केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा, सम्मान और पेशेवर अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव एवं जिला महासचिव हीरामणि गौतम ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं। ऐसे में पत्रकारों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संगठन की ओर से पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति – 

संगठन को मजबूत बनाने और कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की ओर से पदोन्नति एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत धर्मेंद्र कुमार बिंद को तहसील उपाध्यक्ष तथा अमित कुमार को ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, जिला महासचिव हीरामणि गौतम, जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, शाहगंज तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, खुटहन ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सोनी, दिलीप यादव, रिंकू उपाध्याय, अभिषेक बिंद (एडवोकेट), सूरज बिंद तथा केंद्रीय मानवाधिकार आयोग की महिला अध्यक्ष इंद्रकला सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकता, मजबूती और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!