टॉप न्यूज़

निरीक्षक बने पुलिसकर्मी, कंधों पर स्टार लगाकर अधिकारियों ने दी बधाई

विजय शंकर यादव उप संपादक

निरीक्षक बने पुलिसकर्मी, कंधों पर स्टार लगाकर अधिकारियों ने दी बधाई

 

 

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थाना धनघटा पर नियुक्त  वीरेन्द्र कुमार यादव एवं  राजेश कुमार दुबे तथा थाना महुली पर नियुक्त  परवेज अहमद के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा पदोन्नत हुए सभी निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी अधिकारी भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सेवा एवं सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा , पुलिस अधीक्षक पीआरओ  दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!