टॉप न्यूज़

बृजभूषण ने ‘कॉकरोच पार्टी’ पर साधा निशाना, विदेशी मदद मिलने का लगाया आरोप; राहुल गांधी को भी घेरा

विजय शंकर यादव उप संपादक

बृजभूषण ने ‘कॉकरोच पार्टी’ पर साधा निशाना, विदेशी मदद मिलने का लगाया आरोप; राहुल गांधी को भी घेरा

 

 

बागपत. जिले में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों और कांग्रेस पर निशाना साधा. सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यूजीसी को लेकर भी बयान दिया और एक राजनीतिक दल पर विदेशी फंडिंग मिलने का आरोप लगाया.

बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया कि जिस दल को उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कहा, उसे विदेश से आर्थिक मदद मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि इस दल के आंदोलन उसके अपने नहीं हैं, बल्कि विदेशी फंडिंग के जरिए संचालित किए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी –

पूर्व सांसद ने कहा कि कुछ लोग वाई-प्लस सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों से समाज में विभाजन बढ़ रहा है. उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूजीसी न तो आया है और न ही आगे आएगा.

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना –

कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति देखकर उन्हें दुख होता है. उन्होंने कांग्रेस के युवा नेता के संदर्भ में कहा कि उनकी उम्र 55 वर्ष हो चुकी है.

उन्होंने विपक्ष के नेता की तुलना बंदर के नाच से करते हुए कहा कि वे कभी इधर तो कभी उधर जाते रहते हैं. उनका कहना था कि विपक्ष ने अपनी भूमिका ठीक से निभाई होती तो देश का विकास और बेहतर हो सकता था.

बृजभूषण ने अपने परिवार का कांग्रेस से पुराना संबंध भी बताया. उन्होंने कहा कि उनके बाबा वर्ष 1952 में कांग्रेस के विधायक रहे थे और कांग्रेस उनके बाबा की पार्टी रही है. हालांकि, वर्तमान में पार्टी की स्थिति देखकर उन्हें दुख होता है.

फार्म हाउस पर हुआ स्वागत – 

सम्मेलन में पहुंचने से पहले बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर हरीश चौधरी के फार्म हाउस पर उतरा. वहां भाजपा नेता हरीश चौधरी, करतार गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, नवीन भाटी और जोगेंद्र प्रधान सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया.(इनपुट लल्लूराम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!