टॉप न्यूज़

राम मंदिर परिसर में निर्माण की डेडलाइन तय, अयोध्यावासियों के लिए अलग मार्ग पर मंथन, कई मंदिरों के ऑनलाइन पास भी हुये बंद… 

विजय शंकर यादव उप संपादक

राम मंदिर परिसर में निर्माण की डेडलाइन तय, अयोध्यावासियों के लिए अलग मार्ग पर मंथन, कई मंदिरों के ऑनलाइन पास भी हुये बंद…

 

 

अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे शेष निर्माण कार्यों को दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय कर दिया गया है. राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय अहम बैठक गुरुवार से अयोध्या में शुरू हो गई. बैठक की अध्यक्षता निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने की.

सुबह श्रीराम लला के दर्शन-पूजन के बाद नृपेंद्र मिश्र ने पूरे मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण किया. इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने एक-एक प्रोजेक्ट की समीक्षा की और दिसंबर डेडलाइन से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए.बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सप्तऋषि मंदिरों और शेष छोटे मंदिरों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. 3.5 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का काम भी अंतिम चरण में है. इसके साथ ही ट्रस्ट कार्यालय, गेस्ट हाउस और अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय का निर्माण भी तेज गति से कराया जा रहा है.वहीं, दर्शन व्यवस्था को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. राम मंदिर के परकोटे के छह मंदिरों और परिसर में बने सप्तऋषियों के सात मंदिरों में दर्शन के लिए ऑनलाइन पास बनना बंद कर दिया गया है.आज से ही ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक भी शुरू होगी, जिसमें दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने और अयोध्या वासियों के लिए अलग मार्ग बनाए जाने पर चर्चा संभव है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!