क्राइम

एसओजी व थाना मानिकपुर की संयुक्त टीम द्वारा गैंगरेप की घटना में शामिल 50 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी राइफल 315 बोर, 06 अदद खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चिड़िया मारने वाली बंदूक व चोरी की 02 मोटरसाइकिल व चोरी का 01 मोबाइल बरामद

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

एसओजी व थाना मानिकपुर की संयुक्त टीम द्वारा गैंगरेप की घटना में शामिल 50 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी राइफल 315 बोर, 06 अदद खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चिड़िया मारने वाली बंदूक व चोरी की 02 मोटरसाइकिल व चोरी का 01 मोबाइल बरामद

 

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी एवं थाना मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जड़ेरा जंगल झरी फाटक के पास गैंगरेप की घटना में शामिल 50 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को 01 देशी राइफल 315 बोर, 06 अदद खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चिड़िया मारने वाली बंदूक व चोरी की 02 मोटरसाइकिल व चोरी का 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

*इनामिया अभियुक्त का नाम पता का विवरण-*

सुभाष उर्फ लल्लू उर्फ लाला पुत्र जगजीत वर्मा निवासी करवई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा

इनामिया अभियुक्त सुभाष उर्फ लाला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं033/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीआरपी बांदा

2.मु0अ0सं0101/26 धारा धारा 70(2),127(2),351(3),304(2),131 बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट थाना मानिकपुर

3.मु0अ0सं0 177/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना मानिकपुर

4.मु0अ0सं0 47/26 दारा 303(2) बीएनएस थाना मारकुण्डी

*बरामदगी-*

1. 01 देशी राइफल 315 बोर,

2. 01 चिड़िया मारने वाली बंदूक

3. 01 जिन्दा कारतूस व 06 अदद खोखा कारतूस

4. चोरी की 02 मोटरसाइकिल

5. चोरी का 01 मोबाइल

*गिरफ्तारी का दिनाँक/स्थान/समय-*

झरी फाटक, चूल्ही जाने वाले मोड़ से 1 किमी आगे रास्ते पर,थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट। /27.10.2026/ 15.05 बजे

*संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 14.07.2026 को नाबालिग पीड़िता ने थाना मानिकपुर में सूचना दी कि दिनांक 13.07.2026 को समय करीब 12.00 बजे दिन वह अपने साथी के साथ झरी फाटक से आगे करीब 1 किमी जाकर कच्चे रास्ते से जंगल की ओर चेकडैम के पास गई थी, जहाँ 03 लड़के चैकडेम नहा रहे थे उन तीनों ने पीड़िता व उसके साथी को असलहा दिखाकर डरा-धमकाकर जंगल के अंदर ले गए, साथी के दोनों हाथ पीड़िता के दुपट्टे से पीछे बांध दिए और पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में दो अभियुक्त साथी की मोटरसाइकिल की चाबी लेकर खाने-पीने का सामान लेने मानिकपुर चले गए। इसी दौरान साथी मौके से भागने में सफल रहा। वापस आने पर अभियुक्तगण पीड़िता को करीब 3-4 घंटे जंगल में रोकने के बाद उसके साथी की मोटरसाइकिल पर बैठाकर मारकुंडी, हनुमानधारा होते हुए कर्वी पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर किसी को न बताने को कहा था।

इस सूचना के आधार पर थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 70(2),127(2),351(3),304(2),131 बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में घटना में शामिल अभियुक्त 1.अखिलेश उर्फ जरैला पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी करबई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा व पीडिता का साथी 2.जिन्नू कोल पुत्र रघुनन्दन कोल निवासी गेदुरहा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट 3.अखिलेश पुत्र शिवपूजन रैदास निवासी करवई कोतवाली देहात जनपद बांदा(25 हजार का इनामिया) को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना में शामिल फरार अभियुक्त सुभाष उर्फ लल्लू उर्फ लाला पुत्र जगजीत वर्मा निवासी करवई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र,बांदा द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।

इसी क्रम में दिनाँक 27.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर व SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल फरार इनामिया अभियुक्त सुभाष उर्फ लल्लू उर्फ लाला की तलाश में रवाना होकर झरी फाटक पर मौजूद थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि वही इनामिया अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चूल्ही जाने वाले मोड़ के आस पास कोई घटना करने के फिराक में जंगल क्षेत्र में घूम रहा है जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुभाष उर्फ लल्लू उर्फ लाला पुत्र जगजीत वर्मा निवासी करवई थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा बताया जिसकी जामा तलाशी से 01 अदद एंड्रॉयड फोन वीवो ,01 आधार कार्ड व 140 रुपये बरामद हुए तथा उसके पास मिली बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जिसको ई-चालान से चेक करने पर उसका असली नंबर UP96U1482 होना पाया गया जो थाना मानिकपुर के मु0अ0सं0 177/26 धारा 303(2) बीएनएस की चोरी की है, कड़ाई से पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 13.07.2026 को जड़ेरा जंगल झरी फाटक में वह अपने साथियों के साथ मौजूद था जहाँ एक लड़का-लड़की मोटरसाइकिल से आए थे जिन्हें असलहा दिखाकर डरा-धमकाकर गलत काम किया था और लड़के की मोटरसाइकिल लेकर भाग गए थे तथा घटना में प्रयुक्त देशी राइफल 315 बोर, चिड़िया मार बंदूक व 01 जिंदा व 06 खोखा कारतूस को और चोरी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को उमरी गाँव के काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नं0 8 में घास-फूस से छिपा दिया था जिसे उसकी निशानदेही पर मौके से बरामद किया गया। अभियुक्त के जेब से बरामद एंड्रॉयड फोन के बारे में पूछने पर बताया कि दिनांक 04.08.2026 को थाना मारकुण्डी क्षेत्र के घाटी मोड़ अमचूर निरुवा के पास मोटरसाइकिल पर रखे बैग को अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी जिसमें से 02 मोबाइल मिले थे जिसमें से एक वही यह मोबाइल है दूसरा मोबाइल रघु कोल के पास है। इस सम्बन्ध में थाना मारकुण्डी में मु0अ0सं0 47/26 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है। मुकदमों में माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व अवैध असलहा की बरामदगी के सम्बन्ध में 3/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

*गिरफ्तार करने वाली एसओजी टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री एमपी. त्रिपाठी

2. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह

3. मु0आ0 नीतेश समधिया

4.आ0 रोहित सिंह

5. का0 रोशन सिंह

6. का0 गोलू भार्गव

7. का0 ज्ञानेश मिश्रा

8. का0 पवन राजपूत

9. का0 जयनारायण पटेरिया

*गिरफ्तार करने वाली थाना मानिकपुर टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय

2. उ0नि0 कमलेश कुमार पाण्डेय

3. उ0नि0 गौरव तिवारी

4. उ0नि0 वंशनारायण सिंह

5. हे0का0 आदित्य

6. हे0का0 सज्जन सिंह

7. का0 शरद कुमार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!