टॉप न्यूज़

मृत बैल की तेरहवीं का आयोजन बना चर्चा का विषय, अनोखी पहल की क्षेत्र में हो रही चर्चा

मोनू कुमार ब्यूरो चीफ, जौनपुर

मृत बैल की तेरहवीं का आयोजन बना चर्चा का विषय, अनोखी पहल की क्षेत्र में हो रही चर्चा

 

 

जौनपुर। जिले में केराकत क्षेत्र के चकगोविन्दपुर गांव में मृत बैल की तेरहवीं का होने वाला आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। बैल की तेरहवीें का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि मृत बैल की याद में 27 अक्टूबर को त्रयोदश संस्कार और ब्रह्मभोज आयोजित किया जाएगा।उक्त परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इस निमंत्रण के अनुसार आयोजन में करीब 3 हज़ार लोगों के लिए पूड़ी और सब्जी तैयार कराई जाएगी। तेरहवीं के शोक समाचार कार्ड में लिखा है कि बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे बैल नकछेदन महादेव बाबा जी की 15 अक्टूबर दिन गुरूवार को मृत्यू हो गई, जिनका तेरहवीं का कार्यक्रम 27 अक्टूबर दिन मंगलवार को होना है। गांव में भर में इस पशु प्रेम को लेकर अच्छी खासी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!