क्राइम

पेट्रोल डालकर खुद कोआग लगाने वाले किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोनू कुमार ब्यूरो चीफ, जौनपुर

पेट्रोल डालकर खुद कोआग लगाने वाले किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र के लौकरी (परियावा) गांव निवासी एक 35 वर्षीय किसान ने 17 अक्टूबर को अपने खेत मे रास्ता बनाये जाने का विरोध करते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया था।शुक्रवार की देर रात को उसकी उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

गांव में माहौल काफी गमगीन है। उक्त गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य पुत्र त्रिभुवन मौर्य ने मौर्या बस्ती में जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य को अपनी जमीन पर किये जाने को लेकर विरोध किया।उसने कहा कि बस्ती के कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरदस्ती सड़क बनवा रहे है।

उसने गांव के ही लोगों के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया।हालांकि लोगों ने उसे थोड़ी देर में बुझा दिया था।उसके बाद उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।उसकी हालत गम्भीर होने।पर उसे चार दिन पहले बीएचयू रेफर कर दिया गया।वहां आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।ज्ञात हो इस मामले में दिनेश मौर्य के परिजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।थानाप्रभारी विनीत राय ने बताया कि मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज है।अब किसान की मौत हो गयी है।अब आवश्यक धारा को बढ़ाया जाएगा।अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!