क्राइम

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा शिकंजा, बहन और ड्राइवर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

विजय शंकर यादव उप संपादक

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा शिकंजा, बहन और ड्राइवर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

 

 

लखनऊ. कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में न्यायालय ने मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. हजरतगंज पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में आरोपियों के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिले हैं. तीनों की तलाश जारी है. पुलिस की अलग-अलग टीम राज्य सहित नेपाल सीमा के पास भी तीनों की पड़ताल कर रही है.

बता दें कि पुलिस लगातार श्रद्धा की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. इसी बीच बीते दिनों बहराइच के रुपईडीहा स्थित भारत-नेपाल सीमा से करीब एक किलोमीटर पहले एक निजी पार्किंग में श्रद्धा दुबे के नाम पंजीकृत स्कॉर्पियो खड़ी मिली थी. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह वाहन 10 अक्टूबर की सुबह पार्किंग में लाया गया था. पार्किंग संचालक ने पुलिस को बताया कि वाहन में एक महिला और एक पुरुष सवार थे.

दोनों वाहन खड़ा करने के बाद नेपाल की दिशा में जाते दिखाई दिए. इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा दुबे वाहन को पार्किंग में खड़ा कर नेपाल की ओर चली गई हो. पुलिस वाहन के सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन में मौजूद महिला श्रद्धा दुबे ही थी या कोई अन्य व्यक्ति.

क्या था मामला ?…

दरअसल, बीते 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की हजरतगंज इलाके में बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शिवा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और अन्य लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने, उसे प्रताड़ित करने और अपार्टमेंट से नीचे फेंकने का आरोप लगाया था. परिवार की शिकायत पर हजरतगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. जब मामले की जांच शुरू हुई तो शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर बाहरी चोट होने की बात सामने आई. रिपोर्ट में दोनों फेफड़ों के फटने और लिवर व तिल्ली को नुकसान पहुंचने की बात भी आई थी. (इनपुट- लल्लूराम डाट काम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!