टॉप न्यूज़

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

 

दीपावली मेले से पूर्व रामघाट, खोही तालाब एवं बिहारा रैन बसेरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

दीपावली मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने रामघाट, खोही तालाब एवं बिहारा रैन बसेरा सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

रामघाट में यूपीपीसीएल को सड़क किनारे पौधरोपण, सौंदर्यीकरण, साइनेज लगाने एवं नालियों को ढकने, अधिशासी अधिकारी को स्ट्रीट लाइट लगवाने, जल संस्थान को चैंबर ठीक करने, विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर व पोल शिफ्ट करने, उतारा पुल से घाट तक सीढ़ियां बनवाने एवं नदी से मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए।

रैन बसेरे का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर रैन बसेरा लिखवाने, शौचालय की मरम्मत व रंगाई-पुताई कराने तथा मंदाकिनी नदी में कचरा न जाने देने एवं नियमित सफाई के निर्देश दिए। बताया गया कि 16 चेंजिंग रूम में से 6 लग चुके हैं, शेष शीघ्र लगाने, खोया-पाया केंद्र की रेलिंग ठीक कराने, पुल पर प्रकाश व्यवस्था एवं खोया-पाया केंद्र में सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर स्थापित कर निगरानी करने तथा अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात खोही तालाब में जल स्रोत, डस्टबिन पुताई, साइनेज, वृक्षारोपण, फेंसिंग एवं पैमाइश के निर्देश दिए। शिकायत पर संग्रामपुर स्थित शराब दुकान का निरीक्षण कर गंदगी पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाकर ग्राम पंचायत में जमा कराने एवं कैंटीन में ही सेवन कराने के निर्देश दिए। अंत में बिहारा रैन बसेरा एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर दीपावली से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने तथा पार्किंग में प्रकाश व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा प्राथमिकता है और सभी विभाग समन्वय से समय से कार्य पूर्ण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!