टॉप न्यूज़

“रन फॉर यूनिटी” – एकता की दौड़, अखंडता का संकल्प

 

“रन फॉर यूनिटी” – एकता की दौड़, अखंडता का संकल्प

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर जनपद चित्रकूट में भव्य आयोजन

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में “रन फॉर यूनिटी” (एकता की दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप, रेहुटिया से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे तथा देश की एकता और सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई।

“रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में जनपद चित्रकूट के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प” एवं “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों के माध्यम से वातावरण को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामुदायिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से जनमानस को प्रेरित करना रहा।

दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी

पुरुष वर्ग

प्रथम स्थान – आरक्षी सर्वजीत

द्वितीय स्थान – रिक्रूट आरक्षी अभिषेक

तृतीय स्थान – आरक्षी सुनील कुमार वर्मा

महिला वर्ग

प्रथम स्थान – महिला आरक्षी पूनम पटेल

द्वितीय स्थान – महिला आरक्षी माद्री तोमर

तृतीय स्थान – महिला आरक्षी अनामिका

जे.एम. पब्लिक स्कूल के छात्र वर्ग

प्रथम स्थान – आदर्श मिश्रा

द्वितीय स्थान – अंशू

तृतीय स्थान – अनूप

चतुर्थ स्थान – हर्षनयन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है। हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए।”

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी फायर श्री यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामशीष यादव, प्रभारी साइबर/सोशल मीडिया सेल श्री विजय कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

चित्रकूट पुलिस – राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!