टॉप न्यूज़

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी काशी, समर्थकों का अभिवादन करने बीच रास्ते रुके पीएम मोदी

विजय शंकर यादव उप संपादक

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी काशी, समर्थकों का अभिवादन करने बीच रास्ते रुके पीएम मोदी

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय एयर शो में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे. रास्ते में भदऊचुंगी के पास समर्थकों की भीड़ देखकर उन्होंने कार रुकवाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

 

 

 

वाराणसी. जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार कोआयोजित तीन दिवसीय एयर शो में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे. पुलिस लाइन से नमो घाट के रास्ते में कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया. भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे.

समर्थकों के लिए रोकी कार –

सड़क किनारे जुटे लोगों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार रुकवाई और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. प्रधानमंत्री को करीब से देखने के लिए पहुंचे लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए नारे लगाए.

इस दौरान लोगों ने ‘विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए. कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री से कहा कि रोड शो बहुत शानदार है.

साथ रहे योगी और राज्यपाल –

प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं. नरेंद्र मोदी ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

नमो घाट के लिए रवाना –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12:45 बजे लोगों का अभिवादन करते हुए नमो घाट की ओर रवाना हुए. वह वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय एयर शो में शामिल होने के लिए वहां जा रहे थे. उनके आगमन के दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!