टॉप न्यूज़
PET परीक्षा को लेकर जौनपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध


PET परीक्षा को लेकर जौनपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
PET (Preliminary Eligibility Test) परीक्षा के दृष्टिगत जौनपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त एवं दुर्घटनारहित बनाए रखने हेतु दिनांक 25.10.2026 (रविवार), 30.10.2026 (शुक्रवार) एवं 01.11.2026 (रविवार) को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर महोदय के आदेशानुसार निम्नलिखित स्थानों से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा-
1. पचहटिया तिराहा
2. प्रसाद तिराहा
3. पकड़ी हाईवे अंडरपास
4. अलीगंज हाईवे तिराहा
5. जगदीशपुर चौराहा
6. चाँदपुर हाईवे अंडरपास
7. कुत्तुपुर तिराहा
8. हौज टोल प्लाजा/तिराहा
नोट: दुग्ध, सब्जी, औषधि, पेट्रोल, डीजल, गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में लगे वाहनों को नियमानुसार छूट रहेगी। नो-एंट्री पास जारी होने के बावजूद अन्य भारी वाहन निर्धारित प्रतिबंध अवधि में शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
अतः समस्त वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित यातायात प्रतिबंधों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।



