क्राइमयूपीराज्य

जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, भतीजों ने पीट-पीटकर चाचा की ले ली जान

नसीरुद्दीन वरिष्ठ पत्रकार खेतासराय

जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, भतीजों ने पीट-पीटकर चाचा की ले ली जान

 

 

 

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने अपने ही चाचा को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताये जा रहें हैं।

 

मृतक की पहचान इसी गांव​ निवासी अकरम शाह के रूप में हुई है। मृतक गांव में ही राइस मिल और चक्की चलाते थें। ग्रामिणों के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार के दिन बात इतनी बढ गई कि अकरम के भतीजों ने उन पर हमला कर दिया। भतीजों द्वारा बुरी तरह से पीटे जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद अकरम की मौत होने से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। देखते ही देखते ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ वहां एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर लोगों की मदद से ढाले वाले वाहन में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस इस हत्या में शामिल फरार हुए आरोपी भतीजों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!