कोतवाली कर्वी पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कोतवाली कर्वी पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सत्येन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 01.11.2026 को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक वादी द्वारा कोतवाली कर्वी पर सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अभियुक्त रहस बिहारी पुत्र बल्दाऊ निवासी ग्राम पुरवा तरौहा, कर्वी, जनपद चित्रकूट ने दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी ।
इस सूचना पर कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 धारा 65(2),351(3) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट बनाम रहस बिहारी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचक द्वारा पीडिता का माननीय न्यायालय में अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज करा, मेडीकल कराया गया।
आज दिनाँक 03.11.2026 को कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रहस बिहारी पुत्र बल्दाऊ निवासी ग्राम पुरवा तरौहा, कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1. उ0नि0 श्री अमरेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र शुक्ला
3. आरक्षी चालक अनिकेत




