थाना मारकुण्डी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज

थाना मारकुण्डी पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज

08 अदद जिलेटिन (बारूद) के झड़, कुल वजन लगभग 199 किलोग्राम, 100 अदद लाल रंग के फ्यूज, 07 बण्डल लाल रंग के तार, 02 प्लास्टिक पैकेट पाउडर वजन 1 किलो 990 ग्राम तथा 01 प्लास्टिक पैकेट पाउडर वजन 955 ग्राम बरामद*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मारकुण्डी श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री विजय प्रकाश तिवारी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा पुलिस चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. हरीगोपाल मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा पुत्र महानन्द मिश्रा, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी भौरी, थाना रैपुरा, जनपद चित्रकूट।
2. पप्पू पुत्र स्व0 मजराम तिवारी, निवासी भौरी, थाना रैपुरा, जनपद चित्रकूट।
बरामदगी का विवरण-
– 08 अदद जिलेटिन (बारूद) के झड़, कुल वजन लगभग 199 किग्रा।
– 100 अदद लाल रंग के फ्यूज।
– 07 बण्डल लाल रंग के तार।
– 02 प्लास्टिक पैकेट पाउडर, कुल वजन 1 किलो 990 ग्राम।
– 01 प्लास्टिक पैकेट पाउडर, वजन 955 ग्राम।
– घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP 96 S 5721।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक एवं समय-
थाना तिराहा, ग्राम किहुनिया, जनपद चित्रकूट।
दिनांकः 03.11.2026, समयः 17:52 बजे।
संक्षिप्त विवरण-
वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन संख्या UP 96 S 5721 को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई पाई गई। पुलिस टीम द्वारा वाहन से 08 अदद जिलेटिन (बारूद) के झड़, कुल वजन लगभग 199 किलोग्राम, 100 अदद लाल रंग के फ्यूज, 07 बण्डल लाल रंग के तार, 02 प्लास्टिक पैकेट पाउडर वजन 1 किलो 990 ग्राम तथा 01 प्लास्टिक पैकेट पाउडर वजन 955 ग्राम बरामद किया गया। उक्त विस्फोटक सामग्री के परिवहन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं वैध अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर बोलेरो वाहन में सवार अभियुक्त हरीगोपाल मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा एवं पप्पू को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बरामद विस्फोटक सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
इस संबंध में थाना मारकुण्डी पर मु0अ0सं0 69/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद बोलेरो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 विजय प्रकाश तिवारी
2.उ0नि0 सुभाष चन्द्र उपाध्याय
3.आरक्षी संदीप यादव द्वितीय




