लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने पुलिस कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने पुलिस कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकांत राय,क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय श्रीमती करिश्मा गुप्ता,प्रतिसार निरीक्षक श्री रामाशीष यादव, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह,पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज तिवारी एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी।




