क्राइम
खेतासराय पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बकरी बरामद


खेतासराय पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बकरी बरामद
जौनपुर . खेतासराय .आज दिनांक-17.10.2026 को क्षेत्राधिकारी शाहगंज सुश्री प्रतिमा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.10.2026 को आवेदक मो0 समीर पुत्र रिजाय अहमद निवासीवार्ड नं0 09 गोलाबाजार थाना खेतासराय जौनपुर की तहरीरी सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात से सम्बन्धित चोर असरशद पुत्र तुफैल निवासी पठान पुर्वा फुलपुर थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़ को चोरी की गयी बकरी के साथ युनुसपुर मोड के पास से बीती रात समय करीब 20.15 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है.
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
01.असरशद पुत्र तुफैल निवासी पठान पुर्वा फुलपुर थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास –
01.मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जौनपुर ।
02.मु0अ0सं0 266/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थान शाहगंज जौनपुर ।
03.मु0अ0सं0 209/2026 धारा 305(ए), 317(2), 331(4) थाना शाहगंज जौनपुर।
04.मु0अ0सं0 73/2022 धारा 379, 411 थाना पवई जिला आजमगढ।
05.मु0अ0सं0 88/2022 धारा 41, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना फूलपुर जौनपुर ।
बरामदगी-
01.एक अदद बकरी
गिरफ्तार करने वाली टीम –
01.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
02.उ0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर ।
03.हे0का0 राजकुमार , का0 बृजेश मिश्रा, का0 प्रभाकर यादव थाना खेतासराय जौनपुर।




