यूपी
पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया:शांति भंग के आरोप में सकापुर गांव से पकड़ा, कोर्ट भेजा


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया:शांति भंग के आरोप में सकापुर गांव से पकड़ा, कोर्ट भेजा
जौनपुर जिले की सुजानगंज पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र के सकापुर गांव में की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र अमरनाथ और आशुतोष कुमार पुत्र लालमणि गौतम के रूप में हुई है। दोनों सकापुर गांव, थाना सुजानगंज के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र द्विवेदी, आरक्षक मयंक कुमार, श्रीराम और विकास कुमार शामिल थे।
