टॉप न्यूज़
मोहम्मदपुर मतीन अहमद हत्याकांड में किशोर को हाईकोर्ट से जमानत


मोहम्मदपुर मतीन अहमद हत्याकांड में किशोर को हाईकोर्ट से जमानत
प्रयागराज। आजमगढ़ जनपद के थाना गंभीरपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 359/2022 (धारा 302 सहित संबंधित धाराएँ) से जुड़े मोहम्मदपुर
मतीन अहमद हत्याकांड में आरोपी किशोर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
मामले में किशोर की ओर से सैयद मशहूद अब्बास,
एडवोकेट हाईकोर्ट ने प्रभावी पैरवी करते हुए जमानत के पक्ष में मजबूत कानूनी दलीलें पेश कीं। न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी की पीठ ने क्रिमिनल रिवीजन संख्या 695/2026 पर सुनवाई करते हुए
पूर्व के आदेशों को निरस्त कर किशोर को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया।

न्यायालय ने ₹20,000 के निजी मुचलके तथा समान राशि के दो जमानतदारों की शर्त निर्धारित की। आदेश 9 अक्टूबर 2026 को पारित किया गया।




