
आजमगढ़ बरदह थाना भूमि विवाद में चचेरे भाई ने किया तमंचे से फायर जख्मी भर्ती

कनक टूडे आजमगढ़
आजमगढ़ बरदह थाना भूमि विवाद में चचेरे भाई ने किया तमंचे से फायर जख्मी भर्ती
आजमगढ़। बरदह थाना के नरवे गांव में चचेरे भाइयों के बीच जायदाद बंटवारे को लेकर बुधवार की रात में विवाद के बीच एक पक्ष द्वारा अवैध तमंचे से फायर कर दिया गया। अरुण सिंह पुत्र शंकर सिंह का उनके चचेरे भाई तारकेश्वर पुत्र देवनाथ से बंटवारा का विवाद चल रहा है। गोली लगने से अरुण सिंह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर बरदह थाने की पुलिस पंहुच गई और कानूनी कार्रवाई में लग गयी। पुलिस के अनुसार गोली नहीं बल्कि एक छर्रा कंधे के ऊपर लगा है। इसलिए खतरे की कोई बात नहीं है। मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन खुलासा नहीं किया है।
Live Cricket
Live Share Market