
आजमगढ़: अपहरण व छेड़खानी के मामले में तीन गिरफ्तार

कनक टूडे आजमगढ़
आजमगढ़: अपहरण व छेड़खानी के मामले में तीन गिरफ्तार
आजमगढ़। जहानागंज व निजामाबाद पुलिस ने गुरुवार को बहला फुसलाकर 17 वर्षीय किशोरी को अगवा करने तथा छेड़खानी करने के आरोप में वांछित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
जहानागंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकामी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बीते 18 जून की रात लपसीपुर ग्राम निवासी अभिषेक कुमार पुत्र विनोद कुमार अपने परिवार की सहमति से मेरी 17 वर्षीय पौत्री को भगा ले गया। पुलिस ने गुरुवार इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। गुरुवार को उपनिरीक्षक घनश्याम यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मुख्य आरोपी अभिषेक को क्षेत्र के परदेशी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में निजामाबाद थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह फरिहां चौराहे के समीप छेड़खानी के आरोप में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। निजामाबाद क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बीते 4 जुलाई को पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय चंदाभारी ग्राम निवासी नवीन पुत्र गुलाब चंद व दाऊदपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र हीरालाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।